फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Disillusionment with telecom companies, 3500 BSNL SIMs sold in 18 days

Azamgarh News: टेलीकॉम कंपनियों से हो रहा मोहभंग, 18 दिन में बिके 3500 बीएसएनएल सिम

Fri, 19 Jul 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Disillusionment with telecom companies, 3500 BSNL SIMs sold in 18 days
आजमगढ़। टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज 20 से 25 फीसदी महंगा होने पर मोबाइल उपभोक्ताओं का झुकाव भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर तेजी से बढ़ा है। जिले में 1 से 18 जुलाई के बीच 3500 लोगों ने बीएसएनएल का सिम खरीदा है। वहीं पोर्ट कराने की बात करें तो 18 दिनों में 1500 लोगों ने निजी कंपनियों को छोड़कर बीएसएनएल में अपना नंबर पोर्ट कराया है।
विज्ञापन

निजी टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों को सस्ते प्लान में इंटरनेट का अच्छा पैकेज देकर लुभाने के बाद अब उनकी जेब काटनी शुरू कर दी है। टेलीकॉम कंपनियों के इस कदम से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। इसका सीधा फायदा सार्वजनिक टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड को मिलने लगा है। बीएसएनएल ने आकर्षक पैकेज लॉन्च किए हैं जो ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनने लगे हैं। अब बीएसएनएल पर उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती है।
विज्ञापन


टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में बीएसएनएल के प्लान 45 प्रतिशत तक सस्ते हैं। बीएसएनल 199 रुपये में 30 दिन का प्लान दे रहा है। जिसमें 2 जीबी प्रतिदिन का इंटरनेट है। वहीं जिओ की बात करें तो यही प्लान 349 रुपये में 28 दिन का है। एयरटेल का यही प्लान 379 रुपये में 1 माह का है। वोडाफोन का यही प्लान 379 रुपये में 28 दिन का है। बीएसएनल का दूसरा प्लान 499 रुपये का है, इसमें भी ग्राहक को 2 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से मुफ्त इंटरनेट देने की सुविधा है और इस प्लान की वैलिडिटी 75 दिन की है। वहीं प्लान जिओ में 859 रुपये का है, इसकी वैलिडिटी 84 दिन की है। एयरटेल में यही प्लान 979 रुपये का है, जिसकी वैलिडिटी 84 दिन की है। वोडाफोन में भी यही प्लान 979 रुपये का है और वैलिडिटी 84 दिन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

15 अगस्त तक पूरा शहर 4जी से होगा लैस

जनपद को 4 जी सेवा देने के लिए बीएसएनएल की ओर से 200 जगहों पर टावर को अपडेट करना है। अब तक ग्रामीण इलाकों में 30 जगह इसे लगाने का कार्य पूरा भी हो चुका है। वहीं केवल शहरी क्षेत्र में 22 टावरों पर 4 जी लगाया जाना है। इस कार्य को 15 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।




00

जनपद में एक जुलाई से 18 जुलाई तक 5000 लोग बीएसएनएल से जुड़ चुके हैं। इसका कारण निजी कंपनियों द्वारा टैरिफ में की गई बेतहाशा वृद्धि है तो दूसरा कारण हम अपनी सेवाओं को अपडेट कर रहे हैं। जिसके तहत हम जल्द ही उपभोक्ताओं को 4 जी सेवा देने जा रहे है। जिसका कार्य 15 अगस्त कर पूरा कर लिया जाएगा।

ब्रज मोहन, डीजीएम, बीएसएनएल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed