{"_id":"909ac6e0a4586c6dd3bc90eec622c4eb","slug":"discussion-on-the-preparations-of-satyagraha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश व्यापी सत्याग्रह की तैयारियों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश व्यापी सत्याग्रह की तैयारियों पर हुई चर्चा
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 06 Jul 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को डीएवी इंटर कालेज परिसर में हुई। जिसमें नौ जुलाई को इलाहाबाद में आयोजित प्रदेशव्यापी धरना और सत्याग्रह की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है। एकजुटता के बल पर ही शिक्षकों ने उपलब्धियों को प्राप्त किया है। सरकार को शिक्षकों की एकता को खंडित करने के प्रयास को सफल नहीं होने देंगे। नौ जुलाई को शिक्षा चयन बोर्ड इलाहाबाद कार्यालय पर भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदेशव्यापी धरना और सत्याग्रह आयोजित है। जिसमें भारी संख्या में शिक्षक साथी भागीदारी करेंगे। जिलाध्यक्ष रामबिहारी सिंह और जिलामंत्री प्रभाकर राय ने कहा कि पेंशन, जीपीएफ के भुगतान में शिथिलता कार्यवाहक प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर प्रमाणित किए जाने में विलंब से भ्रष्टाचार और अनियमित नियुक्ति के विरोध में जनपद पहुंचकर धरना और सत्याग्रह में भागीदारी करेंगे। शिक्षक साथी धरने में आकस्मिक अवकाश लेकर भाग लें। इस मौके पर ध्रुवमित्र शास्त्री, मुन्नू यादव, प्रभाकर राय, दिवाकर तिवारी, सर्वेश्वर पांडेय, रवींद्र नाथ राय, सुरेंद्र प्रताप राय, दुखंती यादव, सत्यप्रकाश यादव, रामसमुझ राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रामबिहारी सिंह और संचालन प्रभाकर राय ने किया।