{"_id":"6aeb897634d205bd9e0cdac6","slug":"disaster-preparedness-will-be-mandatory-in-200-schools-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-160030-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 200 विद्यालयों में आपदा से बचाव के इंतजाम होंगे अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 200 विद्यालयों में आपदा से बचाव के इंतजाम होंगे अनिवार्य
विज्ञापन
मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के तहत जिले के 200 विद्यालयों में आपदा प्रबंधन और विद्यार्थियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी कमलकिशोर देशभूषण कंडारकार ने जूम के माध्यम से समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी कमियां दूर करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भूकंप, आग, बाढ़, आकाशीय बिजली, लू और सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों से बचाव के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाए। विद्यालयों में अग्निशमन उपकरण, सुरक्षित निकास मार्ग, प्राथमिक उपचार सामग्री और आपातकालीन संपर्क नंबर उपलब्ध कराने के साथ बिजली की वायरिंग की जांच कराई जाए।
उन्होंने नियमित मॉक ड्रिल के माध्यम से भूकंप और आग जैसी घटनाओं के दौरान सुरक्षित निकासी का अभ्यास कराने पर जोर दिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विद्यालयों में विशेष सतर्कता बरतने, आकाशीय बिजली से बचाव और गर्मी के दौरान पेयजल व छायादार स्थानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचाने के प्रति भी जागरूक करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने सभी विद्यालयों में आपदा प्रबंधन योजना तैयार कर उसे अद्यतन रखने तथा शिक्षा विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और अन्य संबंधित विभागों को समन्वय से कार्यक्रम लागू करने को कहा।
उन्होंने जागरूकता अभियान के जरिए विद्यार्थियों के माध्यम से परिवारों और समाज तक भी सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजीव कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।