फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Disapproval proposal dropped

अविश्वास प्रस्ताव गिरा

Wed, 19 Jul 2017 11:32 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Wed, 19 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Disapproval proposal dropped
पुन: ब्लॉक प्रमुख मनोनीत होने पर कुमारी देवी अपने समर्थकों के साथ।
कोयलसा विकास खंड सभागार में बुधवार को ब्लाक प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के बाद शक्ति परीक्षण हुआ। जिसमें ब्लाक प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। क्योंकि उनके विरोधी के समर्थन में सिर्फ प्रस्तावकों ने ही अपना समर्थन दिया। जबकि वर्तमान प्रमुख के पक्ष में छह क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने समर्थन किया।
विज्ञापन


बताते चलें कि कोयलसा विकास खंड की ब्लाक प्रमुख कुमारी देवी के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। अविश्वास प्रस्ताव पर शक्ति प्रदर्शन के लिए बुधवार का समय नियत किया गया था। नियत पर पूर्वाह्न 11 बजे एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी की अध्यक्षता में दो बजे तक शक्ति प्रदर्शन का कार्य हुआ। जिसमें वर्तमान प्रमुख कुमारी देवी के पक्ष में छह क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन


जबकि विपक्ष में पूजा यादव के प्रस्तावक शरीफ मोकादम ने उनका समर्थन किया। चुनाव अधिकारी एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने कहा कि जब विपक्ष के तरफ से सिर्फ प्रस्तावक ही समर्थन दे रहा है। ऐसी स्थिति में कुमारी देवी अपने प्रमुख पद पर बनी रहेंगी। इससे साफ जाहिर है कि सारे क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमारी देवी के पक्ष में है। इस मौके एसडीएम बूढ़नपुर इंद्रभान तिवारी, तहसीलदार अंबिका चौधरी, नायब तहसीलदार विराग पांडेय सहित कई थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed