फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dirt spread in Divisional Hospital premises

Azamgarh News: मंडलीय अस्पताल परिसर में फैली गंदगी

Fri, 12 Jul 2024 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dirt spread in Divisional Hospital premises
बलरामपुर। मौसम में बदलाव के साथ ही संक्रामक बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन, मंडलीय अस्पताल परिसर में ही जगह-जगह गंदगी और जलभराव होने से इस अभियान की सार्थकता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मियों को लगाकर गांव में नाले-नालियों की सफाई कराने के साथ, दवा का छिड़काव करने का दावा किया जा रहा है। नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम फाॅगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करने का दावा कर रही है। लेकिन, मंडलीय जिला अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं है। अस्पताल के पिछले हिस्से में फेंके गए मेडिकल वेस्ट से उठ रही बदबू लोगों को परेशान रही है। रही सही कसर इसके अगल-बगल लगा पानी पूरा कर रहा है। इस संबंध में मंडलीय अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. आमोद कुमार का कहना है कि अस्पताल परिसर में सफाई कराई जाती है। बरसात में कहीं जलभराव न होने पाए इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। अगर कहीं ऐसा है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed