फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DIOS's arbitrariness in stopping teachers' salaries

Azamgarh News: शिक्षकों का वेतन रोकना डीआईओएस की मनमानी

Tue, 09 Dec 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
DIOS's arbitrariness in stopping teachers' salaries
22 डीआईओएस कार्यालय पर ​धरने पर बैठे ​शिक्षक। संवाद
आजमगढ़। वेतन भुगतान न होने के कारण सोमवार को डीआईओएस कार्यालय परिसर में माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने धरना दिया। गांधी इंटर कॉलेज मालटारी के शिक्षकों, कर्मचारियों के वेतन भुगतान की मांग किया। संघ के जिलाध्यक्ष हिमांशु राय ने कहा कि जिस प्रकार से गांधी इंटर कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों का वेतन रोका गया है वह सिर्फ डीआईओएस की मनमानी है।
विज्ञापन

वार्ता के क्रम में डीआईओएस ने आश्वासन दिया था कि वेतन भुगतान समय हो जाएगा, लेकिन उनका आश्वासन झूठा साबित हुआ। कॉलेज के शिक्षकों का आज भी वेतन नहीं मिल सका है। शिक्षकों को सामूहिक रूप से अवकाश लेकर धरने पर बैठना पड़ा है। इससे पठन- पाठन का कार्य बाधित हो रहा है, जिसके जिम्मेदार डीआईओएस हैं। उच्चाधिकारियों को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए। धरने में डॉ. राकेश सिंह, शैलेश राय, डॉ. रविशंकर सिंह, पंकज सिंह, नागेंद्र कुमार, साकेत चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed