फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DIOS will send report after investigating fake recruitment in school

विद्यालय में फर्जी नियुक्ति की जांच कर दो दिन में डीआईओएस भेजेंगे रिपोर्ट

Fri, 24 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
DIOS will send report after investigating fake recruitment in school
आजमगढ़। एक प्रबंधक द्वारा जनता संस्कृत विद्यालय मुबारकपुर के नूरपुर सरायहाजी में फर्जी नियुक्ति होने की शिकायत की गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक मामले की जांच कर रहे थे। दो साल बाद भी जांच रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी गई तो प्रबंधक ने फिर से डीआईओएस को शिकायती पत्र भेजा। डीआईओएस ने दो दिनों में मामले की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रबंधक का कहना है कि फर्जी नियुक्ति व फ्राड करने वालों के दबाव में दो वर्ष के बाद भी जांच पूर्ण नहीं की गई। शिथिलता के कारण संबंधित विद्यालय में अभी भी अवैधानिक क्रिया कलाप जारी है। फर्जी नियुक्तियों के आधार पर कई लोगों द्वारा वेतन आहरण करते हुए सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ऐसी दशा में कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। इस मामले में कोर्ट द्वारा जांच की कार्रवाई पूर्ण करने के लिए आख्या पारित किया गया है। प्रबंधक ने जल्द से जल्द जांच की कार्रवाई पूर्ण करने की मांग की है। उक्त प्रकरण की जांच चल रही है। दो दिनों में जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। हालांकि नियुक्ति नियमावली के अनुसार ही किया गया है। - डा. वीके शर्मा, डीआईओएस, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed