फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dinesh Lal Yadav Nirahua targeted Akhilesh Yadav while singing song in Azamgarh

निरहुआ का अखिलेश पर निशाना: महिलाओं की गारंटी है, फिर मोदी सरकार बनेगी... गीत के साथ 'यादवों' पर कही बड़ी बात

Sun, 17 Mar 2024 01:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 17 Mar 2024 01:59 PM IST
सार

Dinesh Lal Yadav Nirahua News: ...देखो तीसरी बार बनेगी, अबकी 400 पार करेगी, महिलाओं की गारंटी है फिर मोदी की सरकार बनेगी गीत गाते हुए निरहुआ ने कहा इस गाने के आगे इस बार कुछ नहीं चलेगा। इस दौरान उन्होंने टिकट बंटवारे पर अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा। 

विज्ञापन
Dinesh Lal Yadav Nirahua targeted Akhilesh Yadav while singing song in Azamgarh
Dinesh Lal Yadav - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'देखो तीसरी बार बनेगी, अबकी 400 पार करेगी, महिलाओं की गारंटी है फिर मोदी की सरकार बनेगी, युवाओं की गारंटी है फिर मोदी सरकार बनेगी।' पिछली बार की तरह इस बार भी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गीत तैयार किया है। जिसे एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने गुनगुनाया। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव को आजमगढ़ लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारने पर कटघरे में खड़ा किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विजय लाल यादव बहुत बड़ा नाम है, वह हमारे गुरु हैं। समाजवादी पार्टी को कोई यादव नहीं मिल रहा था उनको लगता है कि पूर्वांचल में किसी यादव को लड़ाना था तो विजय लाल यादव को ही लड़ाते। विजय लाल यादव हमारे बड़े भाई हैं वह हमारे गुरु हैं। उन्होंने ही कहा है कि यह धर्मयुद्ध है, युद्ध में अगर द्रोणाचार्य भी सामने आएं तो लड़ना है, कृपाचार्य या सामने से भीष्म पितामह आएं तो भी लड़ना है। यह हमने अपने गुरु विजय लाल यादव से ही सीखा है कि धर्मयुद्ध में हमें पीछे नहीं हटना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाने के सवाल और उनसे मिलने वाली चुनौती पर निरहुआ ने कहा कि हमें लग रहा था कि वह इतना गहन मंथन कर रहे हैं तो कुछ अच्छा निर्णय लेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि अगर आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी को किसी यादव को लड़ाना था तो आजमगढ़ और पूर्वांचल में बहुत से यादव हैं। लेकिन उन्हें अपने परिवार से बाहर कोई यादव दिखता ही नहीं है। 2022 में जनता ने उन्हें जवाब दिया था। अखिलेश यहां से नहीं लड़ रहे हैं यह उनका निर्णय सही है। क्योंकि वह अगर लड़ते और जीतते तो फिर सीट खाली कर चले जाते। इसके कारण फिर उपचुनाव होता। 

पिछले चुनाव में निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव का कैरियर खत्म करने का आरोप अखिलेश पर लगाया था। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि धर्मेद्र कहीं से भी चुनाव लड़कर जीत सकते हैं फिर उन्हें यहां क्यों भेजा जा रहा है। रही बात गुड्डू जमाली के सपा में जाने की तो किसी एक व्यक्ति के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed