फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DIG Railway directs IOW to repair barracks

डीआईजी रेलवे ने बैरक की मरम्मत के लिए आईओडब्ल्यू को दिए निर्देश

Thu, 19 Nov 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
DIG Railway directs IOW to repair barracks
जीआरपी थाने पर शास्त्रों का निरीक्षण करती राजकीय रेलवे पुलिस लखनऊ की डीआईजी पुष्पांजलि देवा। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। डीआईजी रेलवे पुष्पांजली देवी ने बृहस्पतिवार को जीआरपी आजमगढ़ थाने का निरीक्षण किया। डीआईजी ने थाने पर जवानों से गार्ड ऑफ आर्नर लिया। इसके बाद वह मालखाने में रखे गए शस्त्रों के रख-रखाव व सफाई को देखा। इसके बाद वह बैरक में पहुंचीं जहां उन्होंने जर्जर भवन की मरम्मत कराने के लिए आईओडब्ल्यू व स्टेशन मास्टर को निर्देश दिए। करीब तीन घंटे तक वह थाने में रहीं और विभिन्न बिदुओं पर निर्देश दिया। उनका विशेष फोकस प्लेटफार्म व ट्रेनों में सफर कर रही महिला यात्रियों की सुरक्षा पर था।
विज्ञापन

अपराह्न करीब 2.45 बजे डीआईजी रेलवे राजकीय पुलिस लखनऊ पुष्पांजली देवी थाने में पहुंचीं। कार्यालय निरीक्षण के दौरान मुकदमों के बारे में जानकारी जुटाई। आनलाइन एफआइआर, ट्वीटर हैंडल, यूपी 100, टोकन सिस्टम पर बनाए गए रजिस्टर बनाकर बाकायदा मानीटरिग करने का निर्देश दिया। फाइलों के रख-रखाव पर उन्होंने विशेष ध्यान देने को कहा। ट्रेन में सक्रिय जहरखुरानों के बारे में जानकारी जुटाकर उनकी गिरफ्तारी पर जोर दिया और वांछित बदमाशों को सूचीबद्ध करने का निर्देश एसओ श्यामदेव को दिया। मालखाना, भोजनालय, बैरक का निरीक्षण करने के बाद डीआईजी पुष्पांजलि ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। ट्रेनों में जांच और ड्यूटी गश्त की जानकारी मुख्यालय तक उपलब्ध कराने की बात कहीं। इस मौके पर एसआई शिवकुमार यादव, हेड कांस्टेबिल परमात्मा, रामाश्रय, कांस्टेबिल जीतेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, स्टेशन मास्टर भूपेंद्र सिंह, आरपीएफ के एसआई हरिराम यादव सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed