{"_id":"5f0c975a8ebc3e6364046e09","slug":"did-not-talk-to-businessman-met-dm-azamgarh-news-vns535631126","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से मिले व्यापारी पर नहीं बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से मिले व्यापारी पर नहीं बनी बात
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन की ओर से पांच दिन ही कार्य और दो दिन का संपूर्ण लाक डाउन घोषित करने के बाद जनपद के व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई। व्यापारी आनन फानन में डीएम के पास पहुंच गए और पाचों दिन दोनों पटरी की दुकानों को खोलने की मांग करने लगे। लेकिन डीएम ने उनकी एक न सुनी लेकिन नियमों में बदलाव करने का व्यापारियों को आश्वासन दिया।
जनपद में एक दिन पूरब और उत्तर पटरी व दूसरे दिन पश्चिम और दक्षिण पटरी की दुकानों को खोलने का नियम है। शासन द्वारा दो दिन हर हफ्ते लाक डाउन रखने की घोषणा के बाद व्यापारी परेशान हो गए। जिन व्यापारियों को शनिवार को दुकान खोलनी है उन्हें अपनी दुकान बंद होने के बाद हफ्ते में दो दिन और दूसरी पटरी की तीन दुकान खुलने से खलबली बच गई। फिर क्या था उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले कई व्यापारी डीएम से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने डीएम से दोनो पटरी की दुकानों को पांचों दिन खोलने की मांग की। लेकिन डीएम ने उनकी बातों को मानने से इंकार कर दिया। लेकिन कहा कि शनिवार को जिस पटरी की दुकान बंद होगी उस पटरी की दुकान सोमवार को खुलेगी। इसी तरह से सोमवार को खुलने वाली दुकान मंगलवार को खुलेगी। वह पूर्व के नियमों में इतना बदलाव करेंगे। बाकी इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। पटरीवार दुकानें ही खुलेंगी। साथ ही दुकानों के खुलने के समय को एक घंटे और बढ़ाने का फैसला लिया। पहले जो दुकानें सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक खुलती थी। वह दुकानें अब रात आठ बजे तक खुलेंगी। इस मौके पर पदमाकर लाल वर्मा, बंटी रूंगटा, पवन अग्रवाल, सुआल प्रसाद गोंड, अखिलेश कुमार र्मौर्य, राजू यादव, मनोज बरनवाल, सलीम अहमद आदि उपस्थित थे।