फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Did not stop, got 26 new Corona positive

नहीं लगी लगाम, मिले 26 नए कोरोना पॉजिटिव

Fri, 02 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Did not stop, got 26 new Corona positive
आजमगढ़। केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार चेतावनी जारी कर रही है। इसके बाद भी लापरवाही जारी है और कोरोना का संक्रमण तेजी से जिले में पांव पसार रहा है। शुक्रवार को जिले में कुल 26 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। बाहरी के बजाए अब स्थानीय लोगों में संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। इसके बाद भी कहीं कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन नहीं होता दिख रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को भी महकमे द्वारा शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक कोरोना की जांच कराई गई। जिसमें कुल 26 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। सभी को जरूरी हिदायत देते हुए उनके घरों पर भेज कर होम क्वारंटीन करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब स्थानीय लोगों में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ने लगी है। गाइड लाइन की अनदेखी व लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही इसका प्रमुख कारण है।
विज्ञापन

जिले में लगातार नए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक मिले कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6218 पहुंची गई है तो वहीं वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 197 हो गई है। सीएमओ ने चेतावनी जारी किया है कि यदि गाइड लाइन की ऐसी ही अनदेखी होती रही तो निश्चित तौर पर कोरोना संक्रमण और तेज रफ्तार से फैल सकता है। ऐसे में सतर्कता बरते और गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed