फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Did not die due to poisonous liquor, yet Munadi was getting loudspeaker

नहीं हुई जहरीली शराब से मौत, फिर भी लाउडस्पीकर से करा रहे मुनादी

Wed, 12 May 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Did not die due to poisonous liquor, yet Munadi was getting loudspeaker
आजमगढ़। जिले में जहरीली शराब से कोई मौत नहीं हुई है। यह दावा पुलिस व प्रशासनिक अमला कर रहा है। इसके बाद भी मित्तूपुर बाजार में लाउडस्पीकर आटो पर बांध कर यह प्रचार कराया जा रहा है कि शराब का सेवन न करें, यह जानलेवा हो सकता है। जब जहरीली शराब की घटना पड़ोसी जिले की है तो फिर लाउडस्पीकर लगा कर यह मुनादी कराना समझ से परे है।
विज्ञापन

पवई के मित्तूपुर बाजार समेत आसपास के गांव में आटो पर सवार होकर पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से यह मुनादी लगातार कर रहे है। पुलिस विभाग के मीडियासेल में बुधवार को इसकी वीडियो भी डाली गई। जिसमें आटो में बैठा पुलिस कर्मी यह एलान कर रहा है कि अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर में जहरीली शराब पीने से कुछ लोगों की मौत हुई है। ऐसे में घर में रखी शराब न पीये, यह जहरीली हो सकती है। वैसे जिले में जहरीली शराब के सेवन से 22 की मौत हो चुकी है और एसपी सुधीर सिंह जहां मंगलवार से ही इससे इंकार कर रहे है तो वहीं बुधवार को जिलाधिकारी ने भी जहरीली शराब की जिले में कोई घटना अथवा मौत होने से इंकार करते हुए इसे अंबेडकरनगर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन आजमगढ़ जिले के माथे मढ़ने की कोशिश बताया गया। इसके बाद भी लाउडस्पीकर से मुनादी कराना समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed