फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Diarrhea not controlled, 253 patients discharged from hospital, six admitted

डायरिया पर नहीं काबू, 253 रोगियों को मिली अस्पताल से छुट्टी, छह भर्ती

Tue, 05 Oct 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea not controlled, 253 patients discharged from hospital, six admitted
नगर पालिका परिषद मुबारकपुर क्षेत्र में फैली डायरिया नियंत्रित हो हो गई है लेकिन अभी नए मरीजों के मिलने का क्रम नहीं रूका है। मंगलवार को भी छह नए मरीज मिले है। वहीं मंगलवार की शाम छह बजे तक कुल 255 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। मुबारकपुर कस्बा के कटरा बलुआ व सरैया मुहल्ले से एक सप्ताह पूर्व डायरिया की शुरूआत हुई थी। इसके बाद डायरिया ने आसपास के कुछ और मुहल्लो को भी अपनी चपेट में ले लिया। पिछले मंगलवार को तो हर पांच मिनट पर एक नया मरीज सीएचसी पर पहुंच रहा था। पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया था। एक सप्ताह बाद इस मंगलवार को कस्बे में डायरिया काफी हद तक नियंत्रित नजर आ रहा है लेकिन अभी पूरी तरह से लगाम नहीं लगा है। इस मंगलवार को भी आधादर्जन नए मरीज सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचे। सीएचसी के आकड़ों पर गौर करे तो अब तक कुल 576 मरीज मिले है। जिसमें से 255 मरीज स्वस्थ्य होकर डिसचार्ज किए जा चुके है। वहीं वर्तमान में सीएचसी पर छह मरीजों का इलाज चल रहा है। डायरिया से अब तक छह लोगों की मौत हुई है लेकिन एक भी मौत को अब तक स्वास्थ्य महकमा अथवा प्रशासनिक अमला ने स्वीकार नहीं किया है। 50 से अधिक डायरिया पीड़ित प्राइवेट अस्पताल में भी अपना इलाज करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed