{"_id":"6674616330b41332f7050bc1","slug":"dialysis-is-being-done-in-three-shifts-yet-34-patients-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-116853-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तीन शिफ्टों में हो रही डायलिसिस, फिर भी 34 मरीज वेटिंग में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तीन शिफ्टों में हो रही डायलिसिस, फिर भी 34 मरीज वेटिंग में
विज्ञापन
बलरामपुर। मंडलीय अस्पताल में संचालित डायलिसिस में मरीजों की लंबी कतार है। वर्तमान में 34 मरीज वेटिंग में चल रहे हैं। जबकि तीन शिफ्टों में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 2021 में ही शासन से पांच और मशीनों की मांग की गई थी लेकिन अब तक पूरी नहीं हो सकी है।
वर्तमान में किडनी के मरीजों की संख्या में बढ़ी है। कुछ लोग जिले में कुछ दूसरे जनपदों में भी इलाज करा रहे हैं। किडनी की खराबी के मरीजों को डायलिसिस की जरूरत होती है। जिला अस्पताल में भी डायलिसिस के मरीजों के लिए 13 बेड हैं। इन बेडों पर वर्तमान में 12 सिरो निगेटिव तो एक सिरो पाजीटिव का मरीज भर्ती है।
डायलिसिस सेंटर तीन शिफ्टों सुबह आठ से 12, दोपहर एक से पांच और शाम को छह बजे से 10 बजे तक संचालित होता है। रविवार को अवकाश रहता है। डायलिसिस सेंटर के मैनेजर प्रशांत पांडेय ने बताया कि डायलिसिस सेंटर में 34 मरीज वेटिंग में चल रहे हैं। यहां हर महीने 91 मरीजों का इलाज होता है। जिसमें 52 मरीजों का हफ्ते में तीन दिन और 39 मरीजों की हफ्ते में दो दिन डायलिसिस होती है। उन्होंने बताया कि 2021 में ही शासन से पांच और मशीनों की मांग की गई थी। जो अब तक नहीं मिल सकी है।