फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dharmendra outperformed Nirhua even in postal ballots

Azamgarh News: पोस्टल बैलेट में भी निरहुआ पर भारी पड़े धर्मेंद्र

Wed, 05 Jun 2024 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra outperformed Nirhua even in postal ballots
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना शुरू हुई। पोस्टल बैलेट ने ही जिले की दोनों सीटों के रूझान तय कर दिए। पोस्टल बैलेट में सपा के धर्मेंद्र यादव ने भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 1923 मतों से बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन

आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए पोस्टल बैलेट से कुल 6166 मत डाले गए थे। इन मतों में सर्विस मतदाताओं के मत भी शामिल थे। मतों की गिनती में सपा के धर्मेंद्र यादव ने 1923 मतों की बढ़त हासिल की। यह बढ़त एक बार कायम हुई तो अंत तक बनी रही। पोस्टल बैलेट में भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 1479 मत, सपा के धर्मेंद्र यादव को 3402 मत, मशहूद अहमद को 650 मत, पारस यादव को दो मत प्राप्त हुुए। वहीं 6166 मतदाताओं में से 23 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया और नोटा का बटन दबाया। इस दौरान पड़े कुल मतों में 594 मत अवैध घोषित किए गए। जबकि 5549 मत वैध घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed