{"_id":"616c68e83c75ae63d211ffd1","slug":"devotees-throng-to-see-the-mother-in-the-queen-s-inn-azamgarh-news-vns61774796","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी की सराय में मां के दर्शन को उमड़ श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी की सराय में मां के दर्शन को उमड़ श्रद्धालु
विज्ञापन
रानी की सराय कस्बा में नवयुवक दल द्वारा स्थापित मां की मूर्ति।
- फोटो : AZAMGARH
रानी की सराय। पूर्वांचल में विशिष्ट स्थान रखने वाला कस्बे का मेला रिमझिम बारिश के बीच रविवार को संपन्न हुआ। शाम को निकली श्रीराम जानकी की झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दूसरी तरफ बीच-बीच में हो रही बारिश से दुकानदार मायूस दिखे। लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं थी। सभी ने देवी मां के दर्शन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
रानी की सराय में विजयदशमी के बाद लगने वाले में दोपहर बाद से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। मेला देर रात तक जारी रहा। इस दौरान बीच-बीच में हो रही बारिश से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सड़कों पर कीचड़ से लोगों को परेशानी जरूर हुई लेकिन मां के दर्शन का उत्साह अधिक था। बच्चों ने मेले में खिलौनों के साथ स्वादिष्ट मिठाइयों का मजा लिया। वहीं मेले में श्रीराम जानकी की झांकी रायपुर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से निकाली गई जो पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए श्रीरामलीला मैदान पहुंचा। यहां पूजन-अर्चन के बाद रावण के पुतले दहन किया गया। इस दौरान लगे श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मेले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। महिला व पुरुष सिपाहियों की तैनाती की गई थी। वहीं दूसरी तरफ मेले में दोपहर बाद रूट डायवर्ट कर दिया गया था। बड़े वाहनों को नेशनल हाईवे से सेमरहा गांव से कोटिला के रास्ते निकाला गया। वहीं देर शाम तक छोटे वाहनों का प्रवेश भी बंद कर दिया गया था। बावजूद इसके कुछ वाहन मेला क्षेत्र में प्रवेश कर जा रहे थे। जिससे लोगों को परेशानी हुई।
सरोवर में विराजमान मां की प्रतिमा निहारने पहुंचे भक्त
अहरौला। बस्ती भुजबल में रविवार को मेले का आयोजन किया गया। मां ज्वाला दल दुर्गा पूजा समिति द्वारा शिव मंदिर के सरोवर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। वहीं अहरौला में शनिवार की रात भरत मिलाप के दौरान ङीजे प्रतियोगिता में टांडा से आए शिवम डीजे विजेता रहा। इस दौरान अहरौला बाल मंगल दल दुर्गा समिति के अध्यक्ष ऋषभ चौरसिया ने डीजे संचालक को नगद और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधान जितेंद्र सिंह, नीरज, हरिप्रसाद भगत, सामू मद्धेशिया, शिवपाल मोदनवाल, दुर्गेश मोदनवाल, घनश्याम मोदनवाल, आदि मौजूद रहे।

रानी की सराय कस्बा में आजाद दल द्वारा स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति।- फोटो : AZAMGARH

रानी की सराय में भारतीय संघ द्वारा स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति।- फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन