फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees performed rituals on first day of Navratr

बारिश पर आस्था पड़ी भारी, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Sun, 29 Sep 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Devotees performed rituals on first day of Navratr
शहर के चौक स्थित देवी मंदिर में नवरात्री के पहले दिन मां शीतला का किया गया श्रृंगार। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सुबह से हो रही बारिश के बावजूद मां के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। घरों में भक्तों ने कलश स्थापित कर मां शैलपुत्री की आराधना की। मंदिरों में बज रहे घंटा-घड़ियाल की आवाज और ‘जय माता दी’ के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री का पूजन-अर्चन किया गया। मां भवगती के दर्शन को मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी मां, रैदोपुर में दुर्गा मंदिर, पांडेयबाजार में काली मंदिर, बाजबहादुर में दुर्गा मंदिर, सिधारी शंकर तिराहा पर दुर्गा मंदिर, बेलइसा में मां काली मंदिर और बड़ादेव दुर्गा जी सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्त उमड़ पड़े। नवरात्र में नौ दिनों तक व्रत रहने वाले भक्तों ने घरों में कलशों की स्थापना की। बारिश के बाद भी लोग घरों में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद मां के दरबार पहुंचकर मत्था टेका। शाम होते ही मां का दरबार विद्युत झालरों जगमगा उठा। विभिन्न देवी मंदिरों में लग रहे मां के जयकारे, घंटा-घड़ियाल के आवाज और हवन-पूजन से वातावरण मां मय हो गया था। पल्हना संवाददाता के अनुसार मां पाल्हमेश्वरी के धाम पर सुबह से ही दर्शन को भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं मंदिर के पास स्थित पोखरे में भक्तों ने स्नान कर मां के दर्शन किए। वहीं कई भक्तों ने मुंडन संस्कार आदि भी कराया। मेजवां संवाददता के अनुसार फूलपुर क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित बुढ़िया मां के मंदिर, नगर में मां भवानी के मंदिर, अचारी बाबा के मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन भक्त मां के दर्शन को उमड़ पड़े।
विज्ञापन

आजमगढ़। दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर शहरी क्षेत्र में पंडालों को आकर्षक रुप देने की होड़ सी लगी है। लेकिन पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के चलते समिति के लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में सिधारी, कटरा, बदरका, शंकर जी का तिराहा, सिविल लाइन, गुलामी का पुरा, चौक, ब्रह्मस्थान, पांडेय बाजार सहित अन्य स्थानों पर पूजा समितियां मां की प्रतिमाओं की स्थापना की तैयारी कर रही हैं। पिछले एक पखवारे से पंडाल आदि बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। पंडालों को तैयार करने का कार्य आधा पूरा कर लिया गया है। सजावट के लिए बांस-बल्ली लगाने का कार्य चल रहा है। लेकिन पिछले तीन से चार दिनों से रात-दिन हो रही बारिश ने समिति के सदस्यों की दुश्वारियों को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजामाबाद। भैरोपुर कला ग्राम सभा में स्थित मां शीतला का दरबार में नवरात्र के पहले दिन बारिश पर अस्था भारी पड़ी। इस दौरान भक्तों ने मां के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मां के लग रहे जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

मां शीतला धाम लोगों की आस्था का एक बड़ा केंद्र है, जिसे पुराणों में गौरा का अवतार भी कहा जाता है। आजमगढ़ जनपद से पश्चिम दिशा की तरफ मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर निजामाबाद कस्बे से सटे भैरव पुर ग्राम सभा में मां शीतला का मंदिर है। मां के दरबार में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बारिश के बावजूद श्रद्धालु मां के दर्शन-पूजन को पहुंचे और मत्था टेका। आरती भजन के बाद माता के दरबार में भजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। स्थानीय प्रशासन की बदइंतजामी के कारण भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंदिर के मुख्य गेट पर ही पानी जमा होने के वजह से मार्ग कीचड़ से सन गया था। किसी तरह भक्तों ने मां के दर्शन-पूजन किया। उधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात थी।

जिमाबाद में माता के दरबार में दर्शन को भक्तों की लगी कतार।

जिमाबाद में माता के दरबार में दर्शन को भक्तों की लगी कतार।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed