फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees made attendance in pagodas on the first Monday of Sawan

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में भक्तों ने लगाई हाजिरी

Mon, 26 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Devotees made attendance in pagodas on the first Monday of Sawan
कोविड के भय को दरकिनार कर सावन के पहले सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने भक्तों की भीड़ शिवालयों में उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान आशुतोष का दूध, जल से अभिषेक किया। पुष्प, बेल पत्र, आंक, धतूरा अर्पित किया। गली-गली हर-हर बम-बम की गूंज दिन भर सुनाई देती रही।
विज्ञापन

देवाधिदेव महादेव को अति प्रिय सावन के प्रथम सोमवार भंवरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए भक्त कतारों में देर तक खड़े रहे। हर-हर महादेव की गूंज से शिवाला गूंजता रहा। शहर के पुरानी कोतवाली स्थित शिवमंदिर, एलवल स्थित भोला घाट, सीताराम का गौरीशंकर घाट, रेलवे स्टेशन स्थित बौरहवा बाबा मंदिर, काली चौरा स्थित शिव मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दीदारगंज क्षेत्र के चितारामहमूद गांव स्थित शिवमंदिर, फूलपुर क्षेत्र में महामंडलेश्वर मंदिर, रुद्रावतार दुर्वाषा धाम, जीयनपुर कस्बे में प्राचीन शिवमंदिर, रेतवां गांव में पातालपुरी रटेश्वरनाथ शिवमंदिर, लालगंज के घमिरिया मंदिर, बिलरियागंज कस्बे में स्थित शिवमंदिर, मेहनाजपुर में मुक्तिधाम, मंहराजगंज क्षेत्र में भैरो बाबा मंदिर में भी जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

रानी की सराय क्षेत्र आंवक स्थित अवंतिकापुरी धाम में भक्तों आस्था की डुबकी लगाई। निजामाबाद मोड़ के पास स्थित काशीनाथ मंदिर, शंकर तिराहा, चेकपोस्ट, दिलौरी, सैय्यद्वारा सहित अन्य शिवालयों में दिन भर जलाभिषेक चलता रहा। मेहनगर के गौरा गांव स्थित मंडलेश्वर धाम पर पातालपुरी शिवलिंग और निजामाबाद के दत्तात्रेय आश्रम और कुंवर नदी के संगम पर पातालपुरी महादेव में भी भक्तों की भीड़ देखी गई। सरायमीर स्थित जनता बल समिति शिव मंदिर एवं छित्तूपट्टी स्थित मंदिर में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए थे लेकिन कांवरिए नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed