अहरौला। क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक सभागार में सनिवार को हुई। बीडीसी सदस्यों से नए प्रस्ताव लिए सदन में विभिन्न मुद्दे रखे। शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली संबंधी मुद्दे छाए रहे। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि खाते में 1.78 करोड़ की धनराशि है। आधे से नये और आधे से पुराने कार्यों की मरम्मत कराई जाएगी।
श्मशाबाद के महाप्रधान दुर्बली राम ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के मुद्दे उठाए। सीएससी के अंतर्गत तोड़े गए आठ जच्चा-बच्चा उपकेंद्र पर कहा कि केंद्र तोड़े जाने से महिलाओं को समस्या झेलनी पड़ती है। मामला फर्जी होने पर भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जालसाजों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। स्वास्थ विभाग दवा भी नहीं करा रहा है। श्मशाबाद के प्रधान हिटलर ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। कहा कि स्कूल में न होने, लेट आने पर भी उनपर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। लेदौरा के प्रधान चंद्रजीत निषाद ने समर्थन किया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से स्कूलों की जांच से परहेज किया जाता है। इसका जवाब बीईओ अशोक कुमार गौतम ने दिया, लेकिन जनप्रतिनिधि संतुष्ट नहीं हुए। बिजली विभाग का अधिकारी या जेई न होने का मुद्दा उठाया। सदन के अध्यक्ष से जेई के ऊपर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रमुख सुनीता राज ने प्रस्तावों पर विचार के बाद बजट प्रस्तावित करने का आश्वासन दिया। बीडीओ आजम अली ने सदन को बताया कि तमसा नदी के किनारे मौजूद 16 गांव को सुंदरीकरण के लिए चुना गया है। प्रधान अपने क्षेत्र में सीमा के अंदर नदी के घाटों का सुंदरीकरण कराएंगे। किसी भी प्रधान के क्षेत्र में कोई भूखमरी से मौत होती है तो उसका जिम्मेदार प्रधान होगा। क्षेत्र पंचायत के अकाउंट में 1.78 करोड़ उपलब्ध हैं। इसका 50 फीसदी हिस्सा मरम्मत कार्यों में लगाया जाएगा। 50 फीसदी से नए कार्य कराये जाएंगे। अनिल राय, माधव सिंह, अमरजीत सिंह, बसंतलाल, हरिकेश यादव, बबलू सिंह, जंग बहादुर सिंह, धूपनायण सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रमोद अंबेडकर, बलवंत सिंह, योगेश पांडे, संजय सिंह थे?