{"_id":"63cfdf23aba8a2e770bf81e7a6ffd06d","slug":"devendra-yadav-of-the-sp-candidate-support-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेंद्र यादव का सपा प्रत्याशी को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवेंद्र यादव का सपा प्रत्याशी को समर्थन
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद सदस्य पद के लिए होने वाले निर्वाचन के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन वापसी का कार्य हुआ। इसमें मऊ जनपद के बड़राव ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र यादव ने नामांकन वापस ले लिया और सपा प्रत्याशी राकेश कुमार यादव के समर्थन की घोषणा की।
एमएलसी चुनाव के लिए आजमगढ़-मऊ सीट से समाजवादी पार्टी से राकेश कुमार यादव, भारतीय जनता पार्टी से राजेश सिंह महुआरी, बहुजन समाज पार्टी से चंदन सिंह, निर्दल के रूप में बड़राव ब्लॉक के पूर्व प्रमुख देवेंद्र यादव और अवधेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया था।
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान अवधेश कुमार का नामांकन कमियों के कारण निरस्त हो गया। वहीं गुरुवार को नामांकन वापसी के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र यादव ने नामांकन वापस ले लिया। इस दौरान उन्होंने सपा प्रत्याशी राकेश कुमार यादव को समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन
देवेंद्र यादव के नामांकन वापस लेने के बाद मैदान में अब तीन प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय संघर्ष होगा। तीनों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4704 मतदाताओं के हाथों में है। इसमें आजमगढ़ के 3245 और मऊ के 1459 मतदाता शामिल हैं।
मतदाताओं में आजमगढ़ में शपथ लिए नवनिर्वाचित प्रधान 1158, 1837 पुराने बीडीसी सदस्य, 86 जिला पंचायत सदस्य, 171 नगर निकाय अध्यक्ष तथा सदस्य और सांसद, 15 विधायक और एमएलसी शामिल हैं। मऊ में शपथ लिए नवनिर्वाचित प्रधान 570, पुराने बीडीसी सदस्य 724, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य 30 नगर निकायों के अध्यक्ष, सदस्य और सांसद 126, आठ विधायक और एमएलसी शामिल हैं। एमएलसी चुनाव के लिए तीन मार्च को मतदान और छह मार्च को मतगणना होगी।