फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Development of poor from small states only: Rajbhar

छोटे राज्यों से ही गरीबों का विकास : राजभर

Sun, 18 Jun 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Development of poor from small states only: Rajbhar
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को कहा कि गरीबों का विकास तभी संभव है, जब प्रदेश को चार भागों में बांट दिया जाए। पहले की तरह आगामी चुनाव में भी पार्टी का मुख्य एजेंडा प्रदेश में शराबबंदी होगा। वह छत्तरपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी दल की रीढ़ होते हैं। संगठन में इतनी शक्ति है कि कोई भी काम असंभव नहीं है। जिले के दसों विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं से ओमप्रकाश ने एकजुटता का आह्वान किया। कहा कि इससे निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जब तक शोषित समाज के लोग शिक्षित नहीं बनेंगे, तब तक गुलामी सहते रहेंगे। कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में लालगंज सीट पार्टी जीत कर दिखाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा वार ही नहीं, बल्कि ब्लाकवार जनसभा व कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा, ताकि एकजुटता बनी रहे और पार्टी जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके। उन्होंने कहा कि तेलंगाना जैसे छोटे प्रदेश में शिक्षा मुफ्त है, दिल्ली व पंजाब में 300 यूनिट बिजली फ्री है तो उत्तर प्रदेश में ऐसा क्यों नहीं हो सकता है। कहा कि महिलाओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान विभिन्न दलों के 13 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसमें कांग्रेस पार्टी के कन्हैया लाल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed