भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक ने कहा कि विकास ही भाजपा का मुख्य एजेंडा है। पार्टी शुरू से ही विकास के पथ पर अग्रसर रही है। सरकार चाहती है कि उसकी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचे। इसलिए सरकार गांव के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। सरकार बेघर लोगों को आवास देकर उन्हें भी सम्मान दे रही है।
कोयलसा ब्लाक के आराव गुलजार गांव में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहे हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक सिंह ने कहा कि इस सरकार में बिना भेदभाव के सबका विकास किया जा रहा है। जिला कोआपरेटिव के चेयरमैन जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। इस पार्टी ने कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के साथ सम्मान देने का काम किया है। जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने कहा कि भारत को सशक्त बनाने में प्रधानमंत्री का बहुत बड़ा योगदान है। कोयलसा प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने विकासखंड कोयलसा का समग्र विकास करने का वादा किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी कोयलसा अखिलेश मिश्रा, एडीओ कोआपरेटिव हरकेश परमार, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र मोहन वर्मा, विनोद राजभर मौजूद रहे।