फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Destitute animals will not be seen in the roads and fields, farmers will get relief

सड़कों व खेतों में नहीं दिखेंगे बेसहारा पशु, किसानों को मिलेगी राहत

Wed, 05 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Destitute animals will not be seen in the roads and fields, farmers will get relief
शहर की सड़कों और ग्रामीणांचल में घूम रहे बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या से लोगों को राहत देेने की योजना जिलाधिकारी ने बनाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सड़कों और खेतों में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गौशालाओं में रखने का निर्देश दिया। आदेश के तहत 10 जनवरी तक अभियान चलाकर पशुओं को पकड़ कर गोशालाओं में छोड़ने का आदेश है। नए आदेश पर अमल होने पर किसानों की फसल कम नुकसान होने और सड़क हादसों में कमी होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

जिले में मौजूद 278 न्याय पंचायतें, 13 निकाय और 1858 ग्राम पंचायतें है, इनमें से 31 ग्राम पंचायतों और 11 निकायों में पशुआश्रय स्थल संचालित है। वर्तमान समय में इन आश्रय स्थलों में 4780 पशु रखे गए है। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों को 10 जनवरी तक छुट्टा पशुओं से मुक्त कराना है। डीएम ने जिले के सभी एसडीएम को इस आदेश का पालन कराने का आदेश दिया। आदेश के अनुसार छुट्टा पशुओं को पकड़कर समीप के आश्रय स्थलों में रखने और क्षमता के आधार पर अतिरिक्त शेड बनाकर उसमें संरक्षित कराने का निर्देश है। छुट्टा पशुओं को पकड़वाने के लिए ग्रामीणांचल में पंचायत विभाग के और शहरी क्षेत्र में नगर विकास विभाग के साथ पशुपालन विभाग सहयोग करेंगे। इसके अलावा पशु स्थलों पर भ्रमण पंजिका रखने का आदेश है। इसमें पशु आश्रय का निरीक्षण करने के लिए आने वाले अधिकारियों के द्वारा किए गए निरीक्षण की तिथि, समय तथा निरीक्षण रिपोर्ट लिखना अवश्यक होगा। नामित नोडल अधिकारी सप्ताह में कम से कम दो बार आश्रय स्थल का निरीक्षण करेंगे। एक निरीक्षण मंगलवार को तथा दूसरा निरीक्षण अपनी सुविधानुसार तिथि को करेंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर निराश्रित पशुओं को आश्रय स्थल में रखा जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed