फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Despite the strictness of the police traffic rules are being broken

Azamgarh News : पुलिस की सख्ती के बाद भी टूट रहे यातायात नियम, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग के चला रहे वाहन

Thu, 20 Mar 2025 07:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 20 Mar 2025 07:43 PM IST
सार

यातायात पुलिस की सख्ती के बावजूद नियम लगातार टूटते नजर आ रहे हैं। सड़क पर  बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग के वाहन चला रहे लोग भी बेखौफ हैं। बता दें कि दोपहिया वाहन के चालान का जुर्माना एक हजार रूपया है लेकिन लोग पूरी तरह से बेपरवाह हैं।

विज्ञापन
Despite the strictness of the police traffic rules are being broken
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

 यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने, लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। इसके बावजूद लोग नियमों का अनुपालन करने में रुचि नहीं दिखा रहे। बृहस्पतिवार को भी लोग बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग के वाहन चलाते दिखे।

विज्ञापन


जिले में हेलमेट व सीट बेल्ट नहीं तो फ्यूल नहीं का आदेश डीएम नवनीत सिंह चहल ने दिया है। इसके बाद भी नियम को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जबकि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए जिला पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों संग बैठक कर सहयोग की अपील भी की गई थी। जिला पुलिस लगातार वाहनों की जांच कर उसका चालान कर रही है।
विज्ञापन


इसके बाद भी नियमों की अवहेलना जारी है। ऐसा ही कुछ बृहस्पतिवार को शहर के तिराहे और चौराहे पर दिखा। जहां दो पहिया वाहन पर तीन या उससे अधिक लोगों को बैठाकर लोग आते-जाते दिखे। जिनके द्वारा हेलमेट भी नहीं लगाया गया था। लोगों को न तो खुद व परिवार की चिंता दिखी और न ही लोगों में पुलिस का खौफ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार का जुर्माना फिर भी नहीं हो रहा पालन : टू-व्हीलर चलाते वक्त अगर आपने हेलमेट नहीं पहन रखा है, तो आपको 1,000 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। इसके साथ ही आपके लाइसेंस को भी तीन महीने के लिए रद्द किया जा सकता है। इसके बाद भी इस वर्ष अब तक 5181 वाहनों का बिना हेलमेट मिलने पर चालान किया गया है।

बिना लाइसेंस के 748 वाहनों का चालान : अगर आपके पास लाइसेंस नहीं है, तो 5,000 रुपये और इंश्योरेंस नहीं है, तो 2,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी) नहीं होने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके बाद भी बिना लाइसेंस के इस वर्ष 748 वाहनों का चालान व बिना इंश्योरेंस 400 वाहनों का चालान किया गया।

ट्रिपल राइडिंग मिलने पर 782 का चालान : अगर टू-व्हीलर पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) करते हुए पकड़े जाते हैं, तो 1,000 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। इसके बाद भी 782 वाहन चालक ट्रिपल राइडिंग करते हुए पाए गए जिनका चालान किया गया। इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे।


सख्ती के बाद भी लोग नहीं मान रहे। जबकि लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अब और सख्ती बरती जाएगी। ताकि मार्ग दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। - विवेक त्रिपाठी, एसपी यातायात आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed