फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Desecrated law blew effigy in protest

बदहाल कानून व्यवस्था के विरोध में फूंका पुतला

Fri, 13 Mar 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 13 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Desecrated law blew effigy in protest
प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने मुबारकपुर नगर के मुहल्ला पुराखिजिर रोडवेज मुख्य चौराहा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन


मुबारकपुर नगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोफियान खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार विरोधी नारे लगाए। अल्पसंख्यक मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सोफियान खां ने कहा कि सपा सरकार में इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकील नबी अहमद को दरोगा ने गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने मृत वकील नबी अहमद के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने के साथ ही एक व्यक्ति को तुरंत सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती पुलिस की गुंडागर्दी और नौकरशाही को रोक पाने में प्रदेश के मुखिया विफल हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री पद पर रहने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। विवेक सिंह, सोनू, अबरार अहमद, उस्मान गनी, मोहम्मद सलीम, तनवीर, अनवार अहमद, रिजवान अहमद, खुर्शीद अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed