{"_id":"64f223b6cab48cfdad0e5689","slug":"deputy-cm-got-angry-seeing-less-crowd-in-chaupal-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-3680-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चौपाल में कम भीड़ देख नाराज हुए डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चौपाल में कम भीड़ देख नाराज हुए डिप्टी सीएम
विज्ञापन
आजमगढ़। सठियांव विकास खंड के डिलिया गांव में शुक्रवार को चौपाल आयोजित किया गया। जिसमें डिप्टी सीएम केशव मौर्या जनता से रूबरू हुए और उन्हें भाजपा सरकार के योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही गांव के लोगों की समस्याओं का भी मौके पर निस्तारण किया गया।
दिन में लगभग डेढ़ बजे डिलिया गांव में आयोजित चौपाल में डिप्टी सीएम का काफिला पहुंचा। उन्होंने हाथ जोड़ कर जनता का अभिभावन किया। इसके बाद आम जनता के बीच पहुंच कर उनके समस्याओं को भी पूछा और निस्तारण का निर्देश संबंधितों को दिया। घोसी उपचुनाव में प्रचार प्रसार में आए डिप्टी सीएम अचानक से चौपाल कार्यक्रम में पहुंच गए। डिप्टी सीएम के आने की जानकारी पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज भी चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे। जनचौपाल का आयोजन गांव के पंचायत भवन में किया गया था। डिप्टी सीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाएं से भी बातचीत किया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि गांव में कुल 10 स्वयं सहायता समूह बने है। इस समूहो से जुड़ कर हम आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है। डिप्टी सीएम ने ग्रामीण महिलाओं से शौचालय, आवास, बिजली, राशनकार्ड आदि के बारे में जानकारी किया। ग्रामीण त्रिभुवन ने डिप्टी से गांव के रास्ते को देखने का विशेष आग्रह किया। जिस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह मामला ग्राम प्रधान का है। उन्हीं से कहें, निश्चित तौर पर रास्ते की समस्या का समाधान होगा। डिप्टी सीएम कुल 13 मिनट चौपाल मं रूके। चौपाल में कम संख्या पर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी हरिकेश राय से पूछा कि क्या ग्रामीणों को इस आयोजन की जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिया कि गांव में नोडल अधिकारी नियुक्त करें और चौपाल की सूचना दो दिन पहले ग्रामीणों को अवश्य दी जाए। इसके बाद जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंच कर जनता की समस्याओं को सुने। इस अवसर पर एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी रमेश सिंह, सहायक पंचायत अधिकारी सुनील मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी हरिकेश राय, रामसिंह, मनोज सिंह, राजू सिंह, राधेश्याम सिंह, सन्तोष मौर्य, आदि लोग मौजूद रहे।