फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deputy CM brajesh pathak came into action after Akhilesh Yadav post sought report from Azamgarh CMO in ambulance case

खबर का असर: अखिलेश यादव ने किया पोस्ट तो एक्शन में आए डिप्टी सीएम, धक्कामार एंबुलेंस मामले में आजमगढ़ सीएमओ से मांगी रिपोर्ट

Mon, 18 Jul 2022 04:33 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Jul 2022 04:33 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सीएचसी पर तैनात 108 एंबुलेंस को लोग धक्का लगा रहे है और फिर भी वह स्टार्ट नहीं हो रहा है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन
Deputy CM brajesh pathak came into action after Akhilesh Yadav post sought report from Azamgarh CMO in ambulance case
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अहरौला में धक्कामार 108 एंबुलेस का मामला अब लखनऊ पहुंच गया है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। खबर को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फेसबुक पर पोस्ट किया तो स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक हरकत में आए।

विज्ञापन


उन्होंने आजमगढ़ सीएमओ से तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। सीएचसी अहरौला के ठीक सामने ही बीते शनिवार की शाम एक एंबुलेस को मरीज के तीमारदार धक्का दे रहे थे। जिसका वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया और सोमवार के अंक में 'एंबुलेस खुद बीमार, मरीजों को कैसे पहुंचाए अस्पताल' शीर्षक से प्रकाशित किया। जिसे पूर्व सीएम व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी इसे संज्ञान में लिया और सीएमओ आजमगढ़ को प्रकरण में जिम्मेदारी निर्धारित कर कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के अंदर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

मामले में आजमगढ़ सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने कहा कि एंबुलेंस प्रकरण में मुझे अभी स्वास्थ्य मंत्री का कोई निर्देश नहीं मिला है। मैने अपने स्तर से मामले को संज्ञान में लेकर सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को पत्र लिख कर स्पष्टीकरण तलब किया है। यदि स्वास्थ्य मंत्री का कोई निर्देश आता है तो उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed