फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Departments will be nominated for issuing NBC certificate

एनबीसी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए नामित होंगे विभाग

Mon, 04 Jan 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Departments will be nominated for issuing NBC certificate
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा परिषद से स्कूल की मान्यता लेने के लिए किए जा रहे आवेदनों में शामिल नेशनल बिल्डिंग कोड (एनबीसी) प्रमाण पत्र जारी करने के नियम में बदलाव कर दिया गया है। अशासकीय प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूलों की मान्यता के लिए आवेदन करने वालों को अब जिला विकास अधिकारी के यहां पहले प्रार्थना देना होगा। वहां से संबंधित विभाग को नामित किया जाएगा जो स्थलीय निरीक्षण के बाद प्रमाण पत्र जारी करेगा।
विज्ञापन

अशासकीय प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों की मान्यता के लिए प्रबंधक लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नगर विकास विभाग व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से विद्यालय के भवन के लिए नेशनल बिल्डिंग कोड प्रमाण पत्र जारी करा लेते थे। इस बार शासन ने इसमें बदलाव कर दिया है। सबसे पहले प्रबंधकों को नेशनल बिल्डिंग कोड प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विकास भवन में जाना होगा। जिला विकास अधिकारी के यहां से उक्त विभाग के किसी सहायक अभियंता को नामित किया जाएगा। सहायक अभियंता स्थलीय निरीक्षण करने के बाद ही एनबीसी प्रमाण पत्र जारी करेंगे। इसके बाद ही उन्हें मान्यता दी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि जिला विकास अधिकारी के यहां आवेदन करते हुए नेशनल बिल्डिंग कोड का प्रमाण पत्र संबंधित विभाग से डिस्पैच किया हुआ प्रमाण पत्र प्राप्त कर मान्यता के लिए शीघ्र प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed