आजमगढ़। जिला कारागार में बुधवार को डेंटल कालेज चंडेश्वर की ओर से दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कालेज के डाक्टरों की टीम और स्टाफ ने बंदियों के दांतों का परीक्षण किया। साथ ही उन्हें दांतों के रख-रखाव आदि की जानकारी दी।
शिविर की शुरूआत डेंटल कालेज के प्रबंधक कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने दीप जलाकर किया। शिविर में डा. सैफ, डा. कुंवर आलोक सिंह, डा. अविनाश, डा. सारिक, डा. खुशबू, डा. सलीम, डा. सुनिधी, डा. नरसिंह, डा. एश्वर्य ने बंदियों के दांतों का परीक्षण कर दवाएं दी। साथ ही दांतों के रख-रखाव के बाद में बताया। प्रधानाचार्य डा. एजाज अहमद ने कहा कि खूब पानी पिएं, यह एक नेचुरल माउथवॉश है जो मुंह को समय-समय पर साफ करता रहता है। इससे दांतों पर चाय-काफी या दूसरी खाने-पीने की चीजों के दाग नहीं जमता। साथ ही खाने में फलों की मात्रा बढ़ा दे। फलों में कई तरह के एंजाइम और दूसरे जरूरी तत्व होते हैं जो दांतों को नेचुरल तरीके से साफ कर देते हैं। ब्रश करने के लिए मुलायम ब्रश का ही इस्तेमाल करें। ब्रश करते वक्त भी इस बात का ध्यान रखें कि दांत रगड़ें नहीं बस हल्के हाथों से उन्हें साफ करें। अधिक परेशानी होने पर डाक्टर से संपर्क करें। इस अवसर पर जेलर रविंद्र नाथ, डिप्टी जेलर श्रीधर यादव, श्रीमती नीलम कुमार, फार्मासिस्ट सुरेश चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। अंत में वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया।