फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dense fog halted speed, vehicles collided on roads

Azamgarh News: घने कोहरे ने रोकी रफ्तार, सड़कों पर टकराए वाहन

Thu, 28 Dec 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dense fog halted speed, vehicles collided on roads
अतरौलिया। जनपद में बृहस्पतिवार को घना कोहरा देखने को मिला। घने कोहरे के कारण अतरौलिया क्षेत्र में दो दुर्घटनाएं हुई। जिसमें एक स्थान पर कार खड़ी पिकअप में टकरा गई तो दूसरे स्थान पर एनएच- 233 के निर्माण में लगे एक डंपर और टैंकर आपस में भिड़ गए। इस घटना में नौ लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना अतरौलिया थाना क्षेत्र के तेजापुर बाजार के पास सुबह सात बजे हुई। जहां अनाज से लदी हुई एक पिकअप खराब होकर खड़ी थी। सुबह आजमगढ़ से आ रही कार पिकअप से जा टकराई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सविंद्र राय अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में तीन की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने आजमगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों में सुनील मौर्य (36) ग्राम कटघर, जितेंद्र कनौजिया (32) ग्राम मनिकाडीह, सुधीर यादव (35) ग्राम कटघर, दीपचंद कन्नौजिया (52) ग्राम भदीण जिला मऊ, धर्मेंद्र कनौजिया (33) ग्राम सरदार आजमगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना अतरौलिया थाना क्षेत्र के कटवा गांव के समीप नेशनल हाईवे 233 पर सुबह में हुई। जिसमें एनएच के निर्माण में जुटी कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड में कार्य कर रहे डंपर और सड़क कार्य में में लगे टैंकर की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें टैंकर चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सड़क मरम्मत कार्य में लगा डंपर सड़क पर रुका था कि कोहरे की वजह से टैंकर चालक ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच कर घायल चालक समेत अन्य लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाए। घायलों में धर्मेंद्र (40) निवासी मध्य प्रदेश, मुंशीफ़ (30) वर्ष निवासी बिहार प्रान्त, करीम (30) निवासी अररिया, विजन (28) निवासी मध्यप्रदेश शामिल हैं। इनको इलाज के लिए नजदीकी सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed