फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration on non-procurement of paddy

धान खरीद न होने पर किया प्रदर्शन

Mon, 07 Feb 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on non-procurement of paddy
दीदारगंज क्षेत्र के कौरागहनी धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद ना होने पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : AZAMGARH
धान खरीद न होने का आरोप लगाते हुए किसानों ने सोमवार को धान क्रय केंद्र कौरागहनी के सामने प्रदर्शन किया। किसानों ने जल्द धान खरीद शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विपणन केंद्र की शाखा धान क्रय केंद्र कौरागहनी पर सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे किसानों नेजिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सचिन सिंह के नेतृत्व में धान खरीद न होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि 20 से 25 दिनों से करीब 20 ट्राली धान बोरे में भरकर के ट्रैक्टर धान क्रय केंद्र के बाहर खड़ी है लेकिन खरीद नहीं हो रही है। किसान ब्रह्मदेव तिवारी की धान लदी ट्राली 18 दिन से, प्रेम चंद्र पांडेय की 22 दिन से, शिव आश्रय शर्मा का दस दिन से ट्रैक्टर खड़ा है। इसी प्रकार संजय सिंह, अविनाश सिंह, राघवेंद्र सिंह, अमित सिंह, चंद्रभुवन सिंह, कर्ण सिंह, विनय शुक्ला, बृजेंद्र तिवारी की धान लदी ट्राली भी खड़ी है लेकिन धान की खरीद नहीं हो रही है। इस कड़ाके की ठंड में यहीं रात भर जाग कर किसान धान की रखवाली कर रहे हैं। किसान संजय सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर में से रात में किसी ने डीजल भी चोरी कर लिया, किसान पूरी तरह से परेशान हैं। किसानों ने डीएम का ध्यान इस ओे आकृष्ट कराते हुए धान खरीद शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में क्रय केंद्र प्रभारी प्रवीण तिवारी ने बताया कि भुगतान का कांटा सीमित कर दिया गया है। पहले हमारे कांटे की क्षमता 600 कुंटल प्रतिदिन खरीद की थी, अब वह 200 कुंटल से ज्यादा खरीद नहीं कर सकता हूं। खरीद एक तारीख से प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed