फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration held in Ambedkar Library alleging scam

Azamgarh News: अंबेडकर लाइब्रेरी में घोटाले का आरोप लगा किया प्रदर्शन

Sun, 19 Nov 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Demonstration held in Ambedkar Library alleging scam
थाना क्षेत्र के भैंसकुर ग्राम में अंबेडकर पुस्तकालय के पुनर्निर्माण में घोटाले का आरोप लगाकर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत शासन प्रशासन से होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर रोष जताया।
विज्ञापन

ठेकमा ब्लॉक के भैंसकुर ग्राम के निवासी राजेश कुमार ने बताया कि ग्राम स्थित अंबेडकर पार्क में अंबेडकर लाइब्रेरी के पुनर्निर्माण में बड़ा घोटाला किया गया है। इसके दस्तावेज हमारे पास मौजूद हैं। जिसमें लाइब्रेरी के मरम्मत, मलवा हटाने एवं निर्माण के नाम पर बार-बार सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में इंडिया मार्क नल का रिबोर दिखाकर ग्राम प्रधान द्वारा 684418 रुपये और ग्राम प्रधान अनीता द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में भीमराव अंबेडकर पार्क को रिपेयर के नाम पर 153620 रुपये तथा 94425 रुपये का भुगतान कराया गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed