फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration accused of illegal occupation on executive body

कार्यदायी संस्था पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया किया प्रदर्शन

Sat, 30 May 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Demonstration accused of illegal occupation on executive body
अहरौला। क्षेत्र के सुखीपुर गांव के पास किसानों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की कार्यदायी संस्था पीएनसी व यूपीडा के कर्मचारियों और अधिकारियों की मनमानी से तंग आकर विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। उच्चाधिकारियों सहित यूपीडा के अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया। प्रदर्शन के बाद मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की। सूखीपुर मोड़ पर किसान गिरिजेश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, सुधाकर, बंदना, सुनीता गौड़, रविंद्र चौहान, टिल्ठू गौड आदि की जमीन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से सटी हुई है। किसानों का कहना है कि जमीन में कई लोगों ने अपनी चारदीवारी भी उठा रखी थी और उसी में टिल्ठू गौड़ पारा गांव के निवासी ने एक ट्रक गिट्टी अपने मकान निर्माण के लिए गिरा रखी थी। शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद पीएनसी के लोगों ने जेसीबी मशीन से चारदीवारी को तोड़कर जमीनों में सैकड़ों ट्रक मिट्टी पाट दी। सुबह मौके पर पहुंचने बाद हम लोगों को जानकारी हुई। किसानों ने बताया कि इस जमीन पर न तो कोई बैनामा हुआ है ना कोई नोटिस है ना तो इसे अधिग्रहण करने के लिए ही कोई सूचना दी गई है। इससे नाराज किसानों ने यूपीडा और पीएनसी के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और यूपीड़ा के अधिकारियों और पीएनसी के अधिकारियों को भी मौखिक रूप से सूचना दी और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की मांग की। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल भी पहुंचकर मामले की जानकारी लिए। पीएनसी के ठेकेदार लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि यह गलती से हुआ है हम किसान हित में जो भी होगा वह करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed