फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand to stop privatization of Transport Corporation

परिवहन निगम का निजीकरण बंद किए जाने की मांग

Mon, 30 Sep 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop privatization of Transport Corporation
कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा और मांगों का निस्तारण किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का निजीकरण बंद किए जाने, संविदा चालक, परिचालक, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों, डोएक कर्मचारियों को नियमित किए जाने जैसी मांगें शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों के अनावश्यक रुप से रोके गए महंगाई भत्ते का तत्काल भुगतान किए जाने, परिवहन निगम की कार्यशाला में आईटीआई धारकों की नियमित किए जाने, सातवें वेतनमान का एरियर, महंगाई भत्ता, एचआरए, सीसीए, एसीपी जो अनावश्यक रुप से रोके गए है उसे अविलंब देने की मांग की। इसके अलावा परिवहन निगम में साधारण और एसी बसों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों का निस्तारण जल्द नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन नरायन सिंह, मंत्री शंभूनाथ सेठ, संगठन मंत्री राजनाथ यादव,उपाध्यक्ष प्रवेश सिंह, संयोजक वरुण कुमार सिंह, मंडलीय प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार सिंह सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed