फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand to develop pilgrimage sites as a tourist destination

तीर्थ स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग

Mon, 10 Aug 2020 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Demand to develop pilgrimage sites as a tourist destination
आजमगढ़। भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी मिथिलेश चौरसिया ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को सोमवार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कहा कि पिछले छह वर्षों से आजमगढ़ के प्रमुख तीर्थ स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की जा रही है। किसी की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस तरीके से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मस्थली का शिलान्यास किया गया है, उसी तरीके से आजमगढ़ के तीर्थ स्थलों को पर्यटन स्थल घोषित कर यहां के लोगों को विकास से जोड़ा जाए। जनपद के सिद्धपीठ माता पाल माहेश्वरी धाम पल्हना, ऋषि दुर्वासा तपोस्थली दुर्वासा, दत्तात्रेय धाम तपोस्थली निजामाबाद, चंद्रमा ऋषि धाम तपोस्थली सीलनी, राजा जन्मेजय अवंतिकापुरी आवंक, भैरव बाबा धाम महाराजगंज, शीतला माता धाम निजामाबाद, बउरहवा बाबा धाम रेलवे स्टेशन, बड़ा गणेश मंदिर जनपद की पहचान है। इन स्थलों को पर्यटन स्थल घोषित करके जनपद को विकास के मार्ग पर लाया जाए। इस मौके पर डॉ. जीएल राजभर, हरिवंश मिश्रा, विजय यादव, मुन्ना, योगेंद्र यादव, हेमंत तिवारी, बबलू श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed