फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for creation of 25 Aadhaar amendment centers on every tehsil

प्रदर्शन कर हर तहसील पर 25 आधार संशोधन केंद्र बनाए जाने की कांग्रेस ने की मांग

Mon, 02 Nov 2020 06:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Demand for creation of 25 Aadhaar amendment centers on every tehsil
जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आधार कार्ड बनाने के नाम पर हो रही अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन क - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेसजनों ने आधार संशोधन के नाम पर की जा रही अवैध वसूली के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन में हर तहसीलों पर 25 आधार संशोधन केंद्र बनाए जाने, आधार संशोधन के नाम पर एक हजार से पांच रुपये लिए जाने पर तत्काल रोक लगाए जाने, आधार संशोधन के नाम पर अवैध वसूली करने वालों की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं में आवेदन करने पर आधार कार्ड अनिवार्य है। सुबह से शाम तक लाइन लगाने के बाद मात्र 25 आधार कार्ड में संशोधन हो पा रहा है। पोस्ट आफिस और आधार संशोधन केंद्र पर से लोगों को जनसेवा केंद्र पर आनलाइन संशोधन कराने के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी न होने पर पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता बेलाल अहमद, तेजबहादुर यादव, दिनेश यादव, ओंकार पांडेय, अजीज इमाम, पूर्णमासी प्रजापति, मुन्नू मौर्य, मुन्नू यादव, महीश चंद्र श्रीवास्तव, सीमा भारत, शीला भारती, मोहम्मद आमिर, जीशान अहमद, अरविंद पांडेय, फैजी नसीम, देवमुनि राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed