फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for connecting Lalganj by rail route intensifies

Azamgarh News: लालगंज को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग तेज

Tue, 28 Apr 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Demand for connecting Lalganj by rail route intensifies
लालगंज को रेल सेवा से जोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लालगंज रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति क
देवगांव। लालगंज को रेल सेवा से जोड़ने की मांग को लेकर लालगंज रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति ने सोमवार ‘ लालगंज को रेल से जोड़ो ’ और ‘ ना रुकेंगे, ना झुकेंगे ’ जैसे नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने तहसील परिसर का चक्कर लगाया और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी उपजिलाधिकारी राजकुमार बैठा के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को प्रधानमंत्री तक प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन

संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि लालगंज को एनएच-28 के समानांतर रेल सेवा से जोड़ने, रेलवे लाइन और स्टेशन व्यवस्था विकसित करने की मांग की गई है।
प्रस्तावित रेल मार्ग आजमगढ़ से रानी की सराय, मोहम्मदपुर, बिंद्रा बाजार, गोसाई की बाजार, लालगंज, देवगांव, डोभी होते हुए वाराणसी तक जोड़ने का सुझाव दिया गया है। लालगंज एक बड़ा व्यापारिक केंद्र है, जहां दूर-दराज से व्यापारी सामान मंगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद रेल सुविधा का अभाव क्षेत्र के विकास में बाधा बना हुआ है। इस मुद्दे को सबसे पहले वर्ष 1952-57 के दौरान तत्कालीन सांसद स्व. कालिका प्रसाद सिंह ने संसद में उठाया था।

इसके बाद कई जनप्रतिनिधि नीलम सोनकर, डॉ. बलिराम, संगीता आजाद और वर्तमान सांसद दरोगा प्रसाद सरोज भी इस मांग को उठा चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान अमरनाथ सिंह, रामनयन सिंह, अमरजीत सिंह, पंकज मिश्रा, संतोष तिवारी, अधिवक्ता राम सेवक यादव, संतोष राय, सुधीर श्रीवास्तव, सूर्यमनी यादव, अवधेश सेठ, विवेक शर्मा, बृजेंद्र पांडे, अनुज यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed