फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deluge of complaints, the resolution of 22

शिकायतों की भरमार, 22 का हुआ समाधान

Tue, 07 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 07 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Deluge of complaints, the resolution of 22
डीएम ने सुनी समस्याएं
 जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में मंगलवार को लालगंज में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 293 शिकायती पत्र मिले, जिसमें 22 मामलों का निस्तारण मौके पर ही  कर दिया गया। डीएम ने अन्य मामले संबंधित विभागों को 15 दिन में हल करने के निर्देश के साथ भेज दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में अधिक से अधिक शिकायतें प्राप्त हों, यह चिंता की बात नहीं है। अगर एक ही शिकायत के कई बार आती हैं तो यह चिंता की बात है।  उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा  में   पारदर्शी तरीके से करने को कहा ताकि दोबारा शिकायत न मिले।
विज्ञापन


इसकी मानीटरिंग की जा  रही है  और जिम्मेदारी तय की जाएगी। जो समय सीमा के अंदर शिकायतों का निस्तारण नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। तहसील दिवस में कुल 293 शिकायतों में राजस्व के 163, पुलिस के 40, विकास विभाग के 36, शिक्षा के 08, स्वास्थ के 03 और अन्य विभागों की 43 शिकायतें प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से सम्बन्धित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने थानाध्यक्षों से करने कोे कहा। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा, एसपी सिटी विपिन ताड़ा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह उपस्थित थे। बूढनपुर में एसडीएम रामगोपाल सिंह के सामने कुल 99 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। जमालपुर बाजबहादुर गांव के अशोक ने एसडीएम सदर से कहा कि लेखपाल बिना निस्तारण कराए ही मामले को निस्तारित दिखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed