फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deh and Kali statues vandalized in Azamgarh sparking protests similar incident occurred in 2012

UP: यूपी के इस जिले में डीह और काली की प्रतिमा तोड़ी, लोगों ने किया प्रदर्शन; 2012 में भी हुई थी ऐसी ही घटना

Thu, 23 Oct 2025 10:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 10:53 AM IST
सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में डीह बाबा और मां काली की प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना पाकर माैके पर जहानागंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आक्रोशित लोगों को समझाया गया।

विज्ञापन
Deh and Kali statues vandalized in Azamgarh sparking protests similar incident occurred in 2012
मंदिर परिसर में खड़े नाराज लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर के सिवान में स्थित ग्राम देवता की प्रतिमाओं को बीती रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी लोगों को गुरुवार की सुबह हुई। जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन


नगर पंचायत जहानागंज के रामपुर के सिवान में ग्राम देवता डीह और काली की प्रतिमा स्थापित है। बीती रात अराजक तत्वों ने दोनों प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। धीरे-धीरे मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए और उनमें रोष फैल गया। 

विज्ञापन

Deh and Kali statues vandalized in Azamgarh sparking protests similar incident occurred in 2012
पुलिस ने लोगों को समझाया। - फोटो : अमर उजाला

घटना की जानकारी मिलते ही जहानागंज थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई और नई प्रतिमा लगवाने की मांग की। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व नई प्रतिमा स्थापित किए जाने का आश्वासन देकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी वर्ष 2012 में ग्राम देवता की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया था। तब नई प्रतिमा लगाई गई थी। अब दूसरी बार प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। 
थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि ग्राम देवता की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया है। अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और शीघ्र नई प्रतिमा लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed