{"_id":"647644a2ade885edfd0586e4","slug":"defense-minister-rajnath-singh-will-come-today-azamgarh-news-c-20-1-230153-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आज आजमगढ़ आ रहे हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आज आजमगढ़ आ रहे हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, पढ़ें पूरी खबर
Wed, 31 May 2023 07:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 07:16 AM IST
सार
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज आजमगढ़ आ रहे हैं। भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि अहरौला से बूढ़नपुर चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन चांदनी चौक से अतरौलिया की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समधिन की तेरहवीं में शामिल होने के लिए बुधवार के देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जनपद आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से हेलीपैड के साथ ही बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। रक्षा मंत्री एक घंटा पांच मिनट तक जिले में रहेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- नए संसद भवन में काशी के GI उत्पादों की धूम: हस्तशिल्पियों ने तैयार किया थ्रीडी मॉडल, अंगवस्त्र पर उकेरी आकृति
विज्ञापन
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के भैरोपुर गांव में बुधवार की शाम चार बजकर 40 मिनट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भैरवपुर गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। तेरहवीं में शामिल होने के बाद 5:45 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। तहसील प्रशासन ने राजस्व टीम व जिले के पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के सहयोग से तैयारियों को अंतिम रूप दिया। तहसीलदार अभिषेक सिंह ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
उधर, भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि अहरौला से बूढ़नपुर चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन चांदनी चौक से अतरौलिया की तरफ जाएंगे। बूढ़नपुर चौराहा से अहरौला की तरफ जाने वाले वाहन बूढ़नपुर चौराहे से अतरौलिया- चांदनी चौक होते हूूए अपने गंतब्य को जाएंगे। इसी प्रकार बूढ़नपुर चौराहा से चांदनी चौक के मध्य दोनों तरफ से सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अतरैठ से बूढ़नपुर चौराहा की तरफ आने वाले वाहन अतरैठ से ही अतरौलिया की तरफ जाएंगे।