फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's GI products boom in the new Parliament House: Handicraftsmen prepared 3D model, figure engraved on the

नए संसद भवन में काशी के GI उत्पादों की धूम: हस्तशिल्पियों ने तैयार किया थ्रीडी मॉडल, अंगवस्त्र पर उकेरी आकृति

Tue, 30 May 2023 06:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 30 May 2023 06:16 PM IST
सार

जीआई विशेषज्ञ डाॅ. रजनी कांत ने बताया कि काशी के लकड़ी खिलौना शिल्पकार कश्मीरीगंज निवासी नेशनल मेरिट अवार्डी रामेश्वर सिंह और स्टेट अवार्डी राजकुमार सिंह के मार्गदर्शन में शिल्पी अनिता, शालिनी, दिव्या, संजय प्रजापति, संजय चौरसिया, सत्यम कुमार, सनोज कुमार, अजय प्रताप सिंह, मोनिका देवी और मीना पाल ने 26×16×6 इंच में नए संसद भवन का मॉडल तैयार किया है।

विज्ञापन
Kashi's GI products boom in the new Parliament House: Handicraftsmen prepared 3D model, figure engraved on the
हस्तशिल्पियों ने तैयार किया थ्रीडी मॉडल, अंगवस्त्र पर उकेरी आकृति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के जीआई उत्पादों की धूम नए संसद भवन में देखने को मिलेगी। काशी के हस्तशिल्पियों ने नए संसद भवन का थ्रीडी मॉडल और बनारसी अंगवस्त्र पर जरदोजी से संसद भवन की आकृति उकेरी है। मॉडल और अंगवस्त्र दोनों दिल्ली भेजा गया है। इसे काफी सराहा गया है। इसके ऑर्डर भी मिलने लगे हैं। इससे हस्तशिल्पी काफी उत्साहित हैं। आने वाले समय में ये मॉडल व अंगवस्त्र राष्ट्राध्यक्षों को भेंट भी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

जीआई विशेषज्ञ डाॅ. रजनी कांत ने बताया कि काशी के लकड़ी खिलौना शिल्पकार कश्मीरीगंज निवासी नेशनल मेरिट अवार्डी रामेश्वर सिंह और स्टेट अवार्डी राजकुमार सिंह के मार्गदर्शन में शिल्पी अनिता, शालिनी, दिव्या, संजय प्रजापति, संजय चौरसिया, सत्यम कुमार, सनोज कुमार, अजय प्रताप सिंह, मोनिका देवी और मीना पाल ने 26×16×6 इंच में नए संसद भवन का मॉडल तैयार किया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur: गंगा दशहरा पर भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, मां विंध्यवासिनी मंदिर में किया दर्शन-पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ्बनारसी वस्त्र पर लल्लापुरा, सिगरा निवासी ज़रदोज सादाब आलम के साथ महिला शिल्पिओं ने 22 से 72 इंच का जरदोजी से बनाया गया नया और पुराना दोनों संसद भवन की आकृति को 10 इंच की साइज में उकेरा गया और अंग्रेजी, हिंदी में संसद संकुल लिखा है, जिसे दिल्ली भेजा जा चुका है। जरदोजी शिल्पकार सादाब आलम और चांदपुर लोहता की महिला शिल्पियों ने रेशम के धागे, जरी का प्रयोग करते हुए यह अंगवस्त्र तैयार किया है।

जिस प्रकार काशी विश्वनाथ धाम, श्री राम मंदिर, अयोध्या, महाकाल संकुल उज्जैन के मॉडल काशी के शिल्पिओं ने बनाया और बाजार में उतारा।उसी तरह यह नए संसद भवन का माडल कुछ ही दिनों में यह आम लोगों के लिए सुलभ होगा और लोग गर्व के साथ अपने घर की शोभा बढ़ाएंगे, स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट करेंगे।

इन जीआई उत्पादों में भी तैयार होगा मॉडल

बनारस के जीआई शिल्पी मेटल, गुलाबी मीनाकारी, वाल हैंगिंग, स्टोन क्राफ्ट, टेराकोटा, ब्रोकेड वीविंग, हैंडब्लॉक प्रिंट, जरदोजी में भी नए संसद भवन का मॉडल तैयार कर स्मृति चिन्ह के रूप में उपलब्ध कराएंगे, जिससे देश विदेश में इसे भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed