फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Defective brick-built toilets will be demolished, recovery from pradhan and secretary

खराब ईंट बना शौचालय होगा ध्वस्तीकरण, प्रधान और सचिव से होगी वसूली

Wed, 07 Oct 2020 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Defective brick-built toilets will be demolished, recovery from pradhan and secretary
आजमगढ़। लालगंज विकास खंड के नथमलपुर उर्फ विसंभरपुर गांव में खराब ईंटों से बने सामुदायिक शौचालय को ध्वस्त कर इसमें प्रयुक्त धनराशि को सचिव और ग्राम प्रधान से बराबर वसूली जाएगी। अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को प्रतिकूल प्रविष्टी देने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन

नथमलपुर उर्फ विसंभरपुर गांव निवासी संतोष कुमार चौहान ने तीन अक्टूबर को मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया गया कि उनके गांव में सेमा ईंटों से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। मंडलायुक्त ने सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला को इसकी जांच कराने का निर्देश दिया। उनके इस निर्देश पर सीडीओ ने बीडीओ लालगंज और सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जांच करने का निर्देश दिया। टीम द्वारा जांच में खराब ईंटों का प्रयोग होना पाया गया। टीम ने कार्य को रोक दिया और अच्छी ईंटों का प्रयोग करके ही निर्माण कराने का निर्देश दिया। लेकिन प्रधान द्वारा बिना उनको अवगत कराए ही उसी ईंट से कार्य संपादित करा दिया गया। साथ ही तकनीक सहायक द्वारा संपादित कार्य की मापी कराकर 21708 रुपये का भुगतान कराया गया। इसके लिए जांच टीम ने ग्राम प्रधान और सचिव को दोषी ठहराया। इस पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला द्वारा परियोजना पर व्यय धनराशि 21708 रुपये का आधा भाग ग्राम प्रधान और आधा भाग सचिव से वसूली करने के साथ सचिव के विरुद्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की। इसके अलावा उन्होंने अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विरेंद्र कुमार त्रिपाठी को प्रतिकूल प्रविष्टी तत्काल निर्गत करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने एडीओ पंचायत लालगंज को मानक के विपरीत निर्मित शौचालय के तत्काल ध्वस्तीकरण का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed