फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Decreasing Ghaghra, cutting fertile agricultural land

घट रही घाघरा, काट रही उपजाऊ कृषि भूमि

Fri, 25 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Decreasing Ghaghra, cutting fertile agricultural land
लाटघाट। विगत दो दिनों से घाघरा के जलस्तर में लगातार घटाव हो रहा है। जिसके कारण तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन नदी द्वारा तेजी से किसानों की उपजाऊ कृषि योग्य भूमि को काटकर अपने आगोश में लेती जा रही है। लोगों का कहना है कि नदी जब घटती है तो कटान तेज करती है। शुक्रवार को एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के तेवर दो दिनों से नरम पड़ गए हैं। नदी का जलस्तर स्थिर रहने के बाद अब घटने लगा है। बाढ़ खंड ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में कमी का पूर्वानुमान दर्ज किया है। नदी के रुख में नरमी के बाद बाढ़ की संभावना फिलहाल टल गई है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। उधर, जलस्तर में कमी के साथ तटवर्ती क्षेत्रों में कटान हो रही है। कृषि योग्य उपजाऊ भूमि कट कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है। इससे लोग चिंतित हैं। लेकिन घटते जलस्तर से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार को एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित होने वाले गांवों की संख्या 134 है जिसमें 50 गांव गैर आबाद हैं। 10 बाढ़ चौकियां है जिसमें दाम महुला, गांगेपुर, हाजीपुर, जमुवारी, देवारा इस्माइलपुर, हैदराबाद, कुड़ही, शिवपुर, सहदेवगंज, नौबरार देवाराम जदीद किता प्रथम में अस्थाई 20 राहत शिविर बनाए गए हैं। कोविड को दृष्टिगत रखते हुए 45 नवसृजित आश्रय स्थल बनाए गए हैं। प्रत्येक रात शिविर में राजस्व कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। 280 नाव की व्यवस्था की गई है। बाढ़ प्रभावित प्रत्येक गांव के संभ्रांत व्यक्ति का नाम व मोबाइल नंबर लिया जा चुका है। जिससे बाढ़ के समय स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन के लिए वालंटियर का चुनाव किया जा सके। आकस्मिक स्थिति में राहत व बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए हेली पैड निर्माण स्थल का चयन करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सहदेवगंज, औघड़गंज, गांगेपुर में अस्थाई बाढ़ चौकियों का निर्माण कराया गया है। दो दर्जन से अधिक स्कूल को बाढ़ राहत शिविर के लिए चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed