फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Decorated shops of vermicelli and cottonseed

Azamgarh News: सेवईं और सूतफेनी की सज गई दुकानें

Fri, 31 Mar 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Decorated shops of vermicelli and cottonseed
मुस्लिम बहुल इलाकों के बाजारों में सेवईं और सूतफेनी की दुकानें सज गई हैं। रोजाना लोग इफ्तार और सहरी के लिए खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही कई किस्म के खजूर भी बाजार में मौजूद हैं। मुस्लिम लोग बड़े ही एतराम के साथ रमजान के रोजे रख रहे है। उनकी दिनचर्या में इबादत भी शामिल है। सुबह सहरी से लेकर शाम को इफ्तार तक का इंतजाम किया जा रहा। मगरिब की नमाज के बाद खरीदारी का दौर शुरू होता है, जो रात दस बजे के बाद तक चलता रहता है। क्षेत्र के मंगल बाजार, ताज कटरा, अंबारी, माहुल, लाहीडीह समेत मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सेवई और सूतफेनी की दुकानें सजी हुई हैं। दुकानदार भी बाजार में रौनक देखकर काफी खुश हैं। फूलपुर चौराहे के पास सेवई दुकानदार अब्बास ने बताया कि खुली सेवई 70 से 80 रुपये और सूतफेनी 125 रुपये किलो बिक रही है। पैकेट वाली सेवई 100 रुपये किलो है। वही, टेलर की दुकानों पर भी नये कपडों की सिलाई के लिये लोग पहुंच रहे हैं। दुकानदार रेफाकत हुसैन ने बताया की ग्राहकों का कपड़ा तैयार करने के लिये रात में जाग कर सिलाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed