फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Decorated city, today the tricolor will be proudly hoisted

सज गया शहर, आज शान से लहराएगा तिरंगा

Tue, 25 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Decorated city, today the tricolor will be proudly hoisted
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पुलिस लाइन को सजाते आरक्षी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण और ठंड के कारण विद्यालय बंद चल रहे है। फिर भी गणतंत्र दिवस मनाए जाने का उत्साह देखा गया। अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए कागज और प्लास्टिक के तिरंगे झंडे की खरीदारी की।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश की शान तिरंगा झंडा आधुनिकता के रंग में नजर आया। पूरा बाजार तिरंगे से पट था। बच्चों ने गणतंत्र दिवस की तैयारी पर जमकर कागज और प्लास्टिक के बने तिरंगे झंडों की खरीदारी की। बाजार में तिरंगा झंडा ही नहीं बल्कि तिरंगा गमछा, गुबारा, बैच, रिबन, स्टीकर आदि से दुकानें पटी थी। लोग तिरंगा गमछा, झंडा और गाडिय़ों पर चिपकाने के लिए स्टीकर खरीद रहे थे। हालांकि कोविड के चलते विद्यालयों कोई खास तैयारी है। इसलिए बच्चे कम ही बाजार में दिखे। फिर भी कागज और प्लास्टिक का झंडा, गमछा, स्टीकर, बैच, रिबन तथा तिरंगे के रंग की ही सजावट करने वाले सामानों लोगों ने जमकर खरीदारी की, इधर प्रशासनिक स्तर पर कलेक्ट्रेट, विकास भवन की साफ-सफाई की गई और विद्युत झालरों से सजाया गया। 73वें गणतंत्र को मनाने के लिए समस्त सरकारी भवनों को झालरों से सजाया गया। वही पुलिस लाइन में भी गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर माहिला आरक्षियों द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोली तैयार की गई। जो लोगों के लिए प्रेरणास्रोत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed