{"_id":"647d64005774d524580bd075","slug":"death-of-only-son-due-to-hit-by-chariot-of-bridegroom-returning-from-barat-in-azamgarh-2023-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: बरात से लौट रहे दूल्हा रथ की चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: बरात से लौट रहे दूल्हा रथ की चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत, परिजनों में कोहराम
Mon, 05 Jun 2023 09:56 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 05 Jun 2023 09:56 AM IST
सार
आजमगढ़ जिले के चौफला पूरादुबे गांव में बरात से लौट रहे दूल्हा रथ की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले के चौफला पूरादुबे गांव में रविवार रात बरात आई थी। दूल्हे के लिए आई रथ की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। हादसा देर रात तब हुआ जब रथ वापस लौट रहा था। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के चौफला पूरादुबे गांव निवासी शिवा धरिकार (17) पुत्र अखिलेश रविवार रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान रास्ते से किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद दूल्हा वाला रथ गुजर रहा था। चालक शादी समारोह से खाली होने के बाद वापस लौट रहा था। रथ ने शिवा को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजन आनन-फानन मउसे इलाज के लिए फूलपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल पर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवा मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने बताया विपक्षी एकता का प्लान, पटना में क्षेत्रीय दलों का महाजुटान जल्द