फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of newborn during delivery, allegation of negligence

Azamgarh News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप

Fri, 22 Sep 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Death of newborn during delivery, allegation of negligence
थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा पर बृहस्पतिवार को प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। जिस पर परिजन आक्रोशित हो उठे और लापरवाही का आरोप लगाने लगे। बृहस्पतिवार को तो अस्पताल प्रशासन ने समझा-बुझा कर परिजनों को शांत करा दिया लेकिन शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पीएचसी प्रभारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासिनी रतीसा की डिलेवरी होनी थी। जिसके लिए वह अपने मायके बरदह थाना क्षेत्र के राजपुर गांव आई थी। बृहस्पतिवार की सुबह दर्द होने पर परिजन उसे डिलेवरी के लिए पीएसी ठेकमा ले जाकर भर्ती कराए। जहां नर्स द्वारा नार्मल डिलेवरी कराया जा रहा था। डिलेवरी में देर होने पर परिजन प्रभारी अधीक्षक डॉ. जैनेंद्र मिश्र से मिले। जिस पर उन्होंने संबंधित नर्स को निर्देश दिया कि 12 बजे तक डिलेवरी नहीं होती है तो महिला को हॉयर सेंटर रेफर कर दे। इसके बाद भी नर्स ने उसे रेफर नहीं किया। जबकि परिजन बार-बार रेफर किए जाने की मांग करते रहे। दो बजे के लगभग नार्मल डिलेवरी नर्स ने जरूर कराया लेकिन नवजात मृत हाल में पैदा हुआ। जिस पर परिजन आक्रोशित हो उठे और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल प्रशासन बृहस्पतिवार को तो नवजात के अंतिम संस्कार आदि में व्यस्त रह गया। शुक्रवार को थाने पर परिजनों ने तहरीर देते हुए लापरवाही का आरोप लगा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बाबत पूछे जाने पर चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. जैनेंद्र मिश्रा ने बताया कि जांच टीम गठित किया गया है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed