फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of electricity department employee under suspicious circumstances in azamgarh

Azamgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली विभाग के कर्मचारी की मौत, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 30 Apr 2024 07:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Apr 2024 07:13 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में एक व्यक्ति की मौत संदिग्ध परिस्तितियों में हुई। वह अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहता ता। उसका शव लेकर महिला घर पहुंची तो पत्नी और बच्चों ने हत्या की आशंका पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Death of electricity department employee under suspicious circumstances in azamgarh
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने परिवार को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहने वाले बिजली विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दूसरी महिला ही मृतक का शव लेकर उसके घर पहुंची तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
रानी की सराय थाना क्षेत्र के लछरामपुर गांव निवासी मनोज राजभर (47) बिजली विभाग में कर्मचारी था। बीते आठ सालों से वह अपनी पत्नी व बच्चों से अलग सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा मोड़ पर एक महिला मनीता के साथ रहता था। 
विज्ञापन


सोमवार की रात लगभग 11 बजे दूसरी महिला मनीता मनोज का शव लेकर उसके घर रानी की सराय के लछरामपुर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी सिमली ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed