फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of cousin brothers due to drowning in pond while taking bath in azamgarh fury in family

आजमगढ़: नहाते समय पोखर में डूबने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, परिजनों में कोहराम

Wed, 18 May 2022 05:16 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 May 2022 05:16 PM IST
सार

आजमगढ़ के बिलारमऊ गांव निवासी सत्यम (15) अपने मौसेरे भाई शुभम (16) के साथ पोखर में नहाने गया था। नहाते समय दोनों पोखर में डूब गए। घटना के वक्त पर कोई नहीं था।

विज्ञापन
Death of cousin brothers due to drowning in pond while taking bath in azamgarh  fury in family
- फोटो : Social Media

विस्तार

आजमगढ़ के बिलारमऊ गांव स्थित पोखर पर बुधवार को नहाने गए दो किशोरों की डूब कर मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है। एक किशोर मां-बाप की इकलौती संतान था।

विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारमऊ गांव निवासी सत्यम (15) पुत्र सुरेंद्र चौरसिया के घर इन दिनों उसके मौसी का लड़का शुभम (16) पुत्र रामभवन निवासी कलान थाना पवई आया हुआ था।
विज्ञापन


बुधवार को दोनों गांव स्थित पोखर पर सुबह लगभग 11 बजे नहाने गए। नहाने के दौरान दोनों पोखर में डूब गए। कोई और साथ न होने के चलते उस समय किसी को कुछ पता नहीं चला। दिन में लगभग एक बजे गांव का ही एक युवक नहाने पहुंचा तो दोनों को उतराया हुआ देख शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। सत्यम और शुभम को पोखरे से निकाल कर तत्काल इलाज के लिए शाहगंज ले कर रवाना हो गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद सो दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया।

शुभम के परिजन शाहगंज पहुंच गए और शव लेकर कलान चले गए और सत्यम के परिजन शव लेकर बिलारमऊ चले आए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed