{"_id":"39f7175a106f3b3bc571f326663c8390","slug":"death-of-a-young-man-riding-a-bicycle-to-ride-bikes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकल सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से साइकल सवार युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ मोड़ पर बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जबकि घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर जुटे गांव के लोगों ने घटना स्थल पर शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया।
जहानागंज-सठियांव मार्ग जाम होने की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दे कर लोगों को मनाया। बाद में डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
मृत युवक नीतीश कुमार (18) जहानागंज थाने के नाजिरपुर सरया गांव निवासी रामसलट राम का पुत्र था। राम सलट की जहानागंज थाने के महुआ मोड़ पर मछली की दूकान हैं।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह रामसलट के साथ नीतीश भी दूकान पर आया था। दोपहर दो बजे के करीब नीतीश खाना खाने के लिए साइकल से घर जा रहा था। दूकान से सौ मीटर दूर पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी साइकल में टक्कर लग गई। हादसे में नीतीश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी तरफ घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर सठियांव-जहानागंज मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम सदर, सीओ सदर अविनाश चंद पांडेय, थानाध्यक्ष जहानागंज सुरेश यादव आदि मौके पर पहुंच गए।
एसडीएम के आश्वासन पर दोपहर दो बजे से लगा जाम करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े तीन बजे समाप्त हो गया। मृत नीतीश पांच भाई और दो बहनों में छोटा था। एसडीएम सदर अयोध्या प्रसाद ने बताया कि जामकर्ताओं की मांग थी कि बाइक सवार पर मुकदमा और मृतक के परिजनों को सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उनकी मांग को स्वीकार करते हुए कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है।